ज़फ़र खान, अकोट/अंकोल (महाराष्ट्र), NIT:

सैय्यद यावर अली ने 28 अकोट विधानसभा से उम्मीदवार के रूप में अपक्ष नॉमिनेशन दाखिल किया था जिसके चलते अकोट शहर सहित ग्रामीण भाग में मुस्लिम समुदाय में हलचल मची हुई थी किंतु आज सैय्यद यावर अली ने अपना नाम वापस लेकर वंचित के साथ तन मन धन से खड़े रहने की प्रतिक्रिया दी है साथ ही खास मुस्लिम नौजवानों को संदेश देते हुए वंचित बहुजन को समर्थन करने की इच्छा भी जताई है। जिसे देख 28/अकोट विधानसभा में काफी असर दिखाई दे रहा है। अब देखन यह होगा कि जनता किसे अपना उम्मीदवार मानती है।

