राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी में रहने वाले रविन्द्र बैस को करणी सेना का जिला प्रभारी बनाया गया है। रविन्द्र की यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर की अनुशंसा पर की है। जिला प्रभारी बनने पर रविन्द्र बैस ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो कार्य सौंपा जाएगा उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करेंगे। बता दें कि सागर जिला में सैंकड़ों क्षत्रिय युवा करणी सेना में शामिल हो रहे हैं।

