मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जनपद के खजनी कस्बे में अपनी जान का प्रवाह किए बिना दूसरी की जान बचाने के लिए निर्भया सेवा के प्राधिकारियों ने राष्ट्रीय सह कैंप कार्यालय खजनी में 6 वर्षीय बच्चे की जान बचाने वाले बहादुर प्रमोद राजभर ग्राम सभा रामपुर पांडे के रहने वाले को राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा के निर्देशानुसार अरविन्द त्रिपाठी जिलाध्यक्ष गोरखपुर, संतकबीरनगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्षता में सम्मान पत्र और 2100 रुपए नकद देकर सम्मानित किया गया।
इसके पहले प्रमोद कुमार राजभर को बच्चे का जान बचाने के लिए एसएसपी व थाना अध्यक्ष खजनी सदानंद सिन्हा ने किया था सम्मानित।
मौके पर उपस्थित निर्भया सेना के कार्यकर्ता में मुख्य रूप से मण्डल प्रभारी अशोक मिश्र, राजेश श्रीवास्तव,अरविन्द त्रिपाठी, अनिल वर्मा, संदीप गुप्ता, राजेश जैसवाल, रामवृक्ष वर्मा,गोरख निगम,अमितेश शर्मा,योगेंद्र पांडे, राम सिंह वर्मा, मुन्ना, शेषमणि पांडे, रामऊजागिर, आनंद, सोनू,सहित सभी निर्भया सेना के लोग उपस्थित रहे।

