NIT अकोला ब्यूरो चीफ ओवेस सिद्दीकी पत्रकारिता व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मुंबई, NIT; ​NIT अकोला ब्यूरो चीफ ओवेस सिद्दीकी पत्रकारिता व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित | New India Timesमहाराष्ट्र के अकोला जिला NIT ब्यूरो चीफ ओवेस सिद्दीकी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महाराष्ट्र ग्रामीण पत्रकार परिषद द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

अकोला के स्थानीय हॉटेल राईसिंग सन में महाराष्ट्र सा ग्रामीण पत्रकार परिषद द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी मूकनायक पत्रकार दिन का आयोजन किया गया,  जिसमें NIT अकोला जिला ब्यूरो चीफ ओवेस सिद्दीकी को उनके पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों को मुद्देनजर रख कर सम्मान पत्र तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।​NIT अकोला ब्यूरो चीफ ओवेस सिद्दीकी पत्रकारिता व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित | New India Timesविदित रहे कि प्रति वर्ष महाराष्ट्र भर में पत्रकारों के हित के लिए कार्यरत महाराष्ट्र सा ग्रामीण पत्रकार परिषद द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा संचालित मूकनायक वृत्तपत्र का दिन मूकनायक पत्रकार दिन के रूप में मनाया जाता है तथा पत्रकारिता, सामाजिक, शिक्षा, आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को मान्यवरों के हाथों प्रमाणपत्र तथा सम्मान चिन्न देकर सन्मानित किया जाता है। इसी क्रम में विगत शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में ओवेस सिद्दीकी द्वारा शिक्षा, क्रीडा, सामाजिक, पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए एड. पप्पू मोरवाल के हाथों सम्मान पत्र तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सूत्र संचालन संस्थापक अध्यक्ष पी.टी धांडे ने किया तथा पत्रकारिता के द्वारा समाज के विविध विकास कार्य कैसे करें, इस संदर्भ में महापौर विजय अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए। प्रमुख उपस्थिती के रूप में भुसावल सेक्शन के डी आर एम, विधायक गोवर्धन शर्मा, रेल्वे सुरक्षा बल के राजेश बडे आदी उपस्थित थे, इसी के साथ कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक तथा प्रिंट मीडिया के पत्रकार भी बडी संख्या में उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.