मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ईद का प्रबंध समिति ने शहर ए इमाम मौलाना मसूद अहमद मंजरी की सादात में मुस्लिम प्रतिनिधियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रविंद कुमार को सौंपा,
ज्ञापन से पूर्व ईद गाह प्रबंध समिति, शहर ए इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी व मुस्लिम प्रतिनिधियों ने शहर स्थित टाउन हॉल वाली मस्जिद में एक सभा का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
पैगंबर मोहम्मद साहब की शान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले यति नरसिंहनंद सरस्वती के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गया कि यति नर सिंह नंद सरस्वती पर मुकदमा दर्ज कर उसे तुरंत जेल भेजा जाए। मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं का आदर व सम्मान किया जाए। अल्पसंख्यक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनकी धार्मिक आज़ादी में किसी प्रकार का हस्तक्षेप न किया जाए और सुरक्षा की गारंटी दी जाए।
कानून की सख्ती सर्व धर्म के लिए बराबर से होनी चाहिए ना कि अल्पसंख्यकों के लिए अलग और बहुत संख्याकों के लिए अलग कानून का पालन हो। किसी भी धर्म के धर्मगुरुओं पर कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी करे तो उसके ऊपर कठोर कारवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन के बाद सभी शांतिपूर्वक आपने अपने स्थल पर रवाना हो गए। इस दौरान सीओ सिटी, सीओ सदर, कई थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

