फूट तालाब गरबा महोत्सव लोगों की आस्था और धर्म का प्रतीक: श्री सुरेश चंद्र जैन पप्पू भैया, फुट तालाब में पप्पू भैया जैन ने भी परिवार के साथ किया गरबा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

फूट तालाब गरबा महोत्सव लोगों की आस्था और धर्म का प्रतीक: श्री सुरेश चंद्र जैन पप्पू भैया, फुट तालाब में पप्पू भैया जैन ने भी परिवार के साथ किया गरबा | New India Times

मेघनगर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर के नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन एकत्रित हो रहे हजारों लोगों के जन सैलाब को देखकर श्री पप्पू भैया जैन ने कहा फुट तालाब अब लोगों की आस्था और धर्म का भव्य प्रतीक बन गया है यहां इतनी बडी संख्या में लोगों का आना हम सबको जहा प्रोत्साहित करता है एवं धर्म के प्रति भी लोगों को जागरूक भी करता है।

फूट तालाब गरबा महोत्सव लोगों की आस्था और धर्म का प्रतीक: श्री सुरेश चंद्र जैन पप्पू भैया, फुट तालाब में पप्पू भैया जैन ने भी परिवार के साथ किया गरबा | New India Times

यह हम सबके लिए गर्व का विषय है  फुट तालाब नवरात्रि महोत्सव में देर रात गुजरात इंदौर और स्थानीय गरबा मंडलों ने के देश भक्ति के गीतों पर आधारित गरबो की प्रस्तुतियां दी। लोग भावुक दिखाई दिए वही लोगों के मन में भारत के वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति गर्व के भाव भी भर गए. ग्रामीण अंचलों के समूह द्वारा शाम मां कालिका का स्वरूप बनाकर महाकाली की महाआरती और भक्तों के प्रति उनकी आस्था मजबूत करने का संदेश भी यहां गरबों के माध्यम से दिया जा रहा है।

फूट तालाब गरबा महोत्सव लोगों की आस्था और धर्म का प्रतीक: श्री सुरेश चंद्र जैन पप्पू भैया, फुट तालाब में पप्पू भैया जैन ने भी परिवार के साथ किया गरबा | New India Times

देश भक्ति के गरबों की प्रस्तुति देने वाले बडौदा के विक्की ग्रुप के विवेक जोशी और साथियों को समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन श्रीमति सीमा सुरेश जैन एवं समाजसेवी रिंकू जैन ने पुरस्कार देकर सम्मान किया अहमदाबाद के प्रसिद्ध गायक विशाल पथिक और अहमदाबाद से उनके साथ संगीत देने पहुंची टीम को सुनने के लिए भी लोग आतुर दिखाई दिए।

प्रसिद्ध गायक टीम द्वारा फिल्म बॉर्डर का गाना संदेशे आते हैं को गरबो की धुन पर गाकर पंडाल में उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया पिछले 15 से अधिक वर्षों से चल रहे इस महोत्सव को लोगों की अनुशासित उपस्थिति नित नई ऊँचाइया प्रदान कर रही है।

प्रत्येक गरबे के बाद आयोजन के बाद समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेशचन्द्र पूरणमल जैन और राजेश रिंकू जैन के साथ मंदिर समिति के सभी सदस्य आने वाले सभी लोगो से प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध कर रहे है।

आयोजन को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सक्रिय नजर आ रहा है और लोगों की सुविधा और प्रशासन के नियमों के पालन के प्रति लोगों को सजग भी कर रहा है। आयोजन में क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया भी पहुँचे और आयोजन को लेकर विशेष रूप से आयोजकों को बधाई दी।

उत्साहित नजर आए समाजसेवी  सुरेश चंद पूरणमल जैन और श्रीमती सीमा जैन यशस्वी युवा समाजसेवी राजेश रिंकू जैन जैकी जैन और परिवार ने भी गरबा कर माँ के प्रति आस्था के दीपकों को प्रज्ज्वलित किया।

प्रथम पूज्य श्री गणेश के स्तुतियों के साथ प्रतिदिन गरबो की शुरुआत की जा रही है वही गोविंदा आला रे आला पंखिड़ा तू उड़ी जाजे पावागढ़ रे और माँ के साथ भोलेनाथ के भजनों से जुड़े गरबों पर खेलने के लिए काफी उत्साह से लोग दुर दुर से  मां के दरबार में मेघनगर के पास श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर पहुंच रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.