विरोधी पक्ष नेता श्री माता प्रसाद पांडेय जी के निर्देश पर रूका हुआ पुल का काम दोबारा हुआ शुरू | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

विरोधी पक्ष नेता श्री माता प्रसाद पांडेय जी के निर्देश पर रूका हुआ पुल का काम दोबारा हुआ शुरू | New India Times

इटवा-बिस्कोहर के बीच पेड़ाडी PWD सड़क पर बन रहे पुल का कार्य कई महीनों से रुका हुआ था जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी तकलीफ और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कुछ दिन पूर्व पुल के बाईपास के किनारे ट्रक पलट गया था और पहले भी कई बाइक वाले भी चोटिल हो चुके हैं।

राहगीरों की परेशानी और तकलीफ़ को ध्यान में रखते हुए सपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ने नेता विरोधी दल उत्तर प्रदेश श्री माता प्रसाद पांडेय जी को अवगत कराया।
अपोजीशन लीडर श्री माता प्रसाद पांडेय जी ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए संबंधित PWD एक्सियन व जेई को निर्देशित किया कि तत्काल अधूरा पुल का कार्य पूरा किया जाए।

श्री माता प्रसाद पांडेय जी के निर्देश पर PWD के विभागीय कर्मचारी अधिकारी पुल के कार्य को पूरा करने में लग गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article