रोटरी क्लब अपना मेघनगर एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर ने वृद्ध दिवस को मनाया अलग अंदाज में | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/प्रियस पडियार, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब अपना मेघनगर एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर ने वृद्ध दिवस को मनाया अलग अंदाज में | New India Times

जीवन ज्योति हॉस्पिटल में रोटरी क्लब अपना मेघनगर एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का शुभारंभ मेघनगर के वृद्ध जन के द्वारा किया गया।

रोटरी क्लब अपना मेघनगर एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर ने वृद्ध दिवस को मनाया अलग अंदाज में | New India Times

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेघनगर श्री गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रामचंद्र शर्मा, समाजसेवी यशवंत कटारिया, विनय कुमार गर्ग के द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर मंत्रोचार के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, कमलेश गरवाल, जीवन ज्योति हॉस्पिटल के संचालक फादर थॉमस ने अतिथियों को माला पहनकर स्वागत सम्मान किया गया स्वागत भाषण अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी ने किया एवं शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए जीवन ज्योति के डायरेक्टर फादर थॉमस ने बताया की वृद्ध दिवस का बहुत बड़ा महत्व है।

रोटरी क्लब अपना मेघनगर एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर ने वृद्ध दिवस को मनाया अलग अंदाज में | New India Times

रोटरी क्लब और जीवन ज्योति हॉस्पिटल के तत्वाधान में नेत्र एवं हड्डी रोग की जांच व निदान एवं यथा संभव दवाई व चश्मा दिए जाएंगे एवं आगे भी शिविर के अलावा कभी भी वृद्ध जनों को यदि किसी प्रकार से स्वास्थ्य से संबंधित कोई समस्या होती है तो रोटरी क्लब के माध्यम से यथा संभव उपचार करेंगे अतिथि के रूप में शिरकत करने वाले यशवंत कटारिया ने अपने उद्बोधन ने कहा कि रोटरी क्लब की सेवाओं से कोई अनभिज्ञ नहीं है सभी जानते हैं की नगर में शिक्षा और स्वास्थ्य की सेवा यदि कोई दे रहा है तो वह रोटरी क्लब एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल भी अपनी सेवाएं देने में कभी पीछे नहीं रहते हैं ये दोनों संस्थाओं को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।

रोटरी क्लब अपना मेघनगर एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर ने वृद्ध दिवस को मनाया अलग अंदाज में | New India Times

आपकी निस्वार्थ सेवाओं को दिल से सलाम नमस्ते रहते हैं बुजुर्गों के साथ साथ सभी मानवों की सेवा आपके माध्यम से होती है बच्चे बूढ़े हर दुखी  व्यक्ति की सेवा आपके माध्यम से होती है रोटरी क्लब ने भी नगर के लोगों का एक विश्वास जीता है और नगर के हर अंतिम व्यक्ति को यही एक विश्वास रहता है की रोटरी क्लब वालों से संपर्क करें तो हमारी समस्या हल हो जाएगी बहुत सराहनीय रोटरी द्वारा किया जाता है। मैं पुनः आप सभी रोटरी क्लब के सदस्यों का बहुत-बहुत धन्यवाद आभार, कार्यक्रम की अतिथि पंडित रामचंद्र शर्मा एवं विनोद कुमार गर्ग ने भी रोटरी क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए दोनों संस्थाओं को दिल से धन्यवाद प्रेषित किया।

इस कार्यक्रम में पधारे यशवंत कटारिया ने रोटरी क्लब द्वारा दी जा रही सेवाओं से प्रसन्न होकर ₹5000 की सहयोग राशि भेंट की उसके लिए रोटरी क्लब अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी ने हृदय से धन्यवाद प्रेषित किया रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भारत मिस्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में जीवन ज्योति के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर ईश्वर पाटीदार, हड्डी रोग विशेषज्ञ दिव्यांशु पटेल, डॉ. साक्षी सिंह, जैनब चोखवाड़ा वाला (ऑप्टोमेट्रीस्ट), नयनदीप भरपोड़ा (ऑप्टोमेट्रीस्ट), रितेश कुमार (ऑप्टोमेट्रीस्ट), नूतन कुजूर, बालवन्त, श्रीमति पार्वती, रिशिका, सुमित्रा आदि ने अपनी सेवाएं दि।

शिविर में कुल 56 मरीजों की जांच की गई आंख व हड्डी रोग के मरीज आए जिसमें से 6 मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किए गए 8 लोगों को नंबर के चश्मे वितरित किए गए दो लोगों के जीवन ज्योति हॉस्पिटल कि ओर 50% छुट पर एक्स-रे किए गए साथ ही सभी मरीजों को दवाइयां निशुल्क दी गई उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रोटेरियन मांगीलाल नायक कांतिलाल नीमा रोटरी क्लब की उपाध्यक्ष माया शर्मा, कुसुम सोलंकी, पत्रकार रहीम शैरानी फारुख शैरानी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारत मिस्त्री ने एवं आभार कमलेश गरवाल ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.