गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ भरोहिया में बड़े धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ भरोहिया में बड़े धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन | New India Times

गोरखपुर जनपद के भरोहिया ब्लॉक में स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ, भरोहिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कुलदीप तिवारी ने ध्वजारोहण के उपरांत भारत माता, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर विद्यालय परिवार की तरफ से कृतज्ञता प्रकट की।

गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ भरोहिया में बड़े धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन | New India Times

कुलदीप तिवारी ने देश की आजादी में  महात्मा गांधी के योगदान से छात्र छात्राओं को अवगत कराया और बताया कि गांधी जी देश में व्याप्त कुरीतियों के विरोधी थे, वे छुआ छूत, जाति प्रथा आदि के विरोधी थे। उनके आदर्श और बताए गए मार्ग आज भी प्रासंगिक है।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री देश का कार्यकाल ईमानदारी, सादगी और राष्ट्रीय विकास पर केंद्रित था। उन्होंने सैनिकों और किसानों की अहमियत पर जोर देते हुए “जय जवान जय किसान” का नारा दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण और आस पास साफ सफाई में शिक्षकों और कर्मचारियों ने श्रमदान किया।

कार्यक्रम में मंच संचालन आशुतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर सितम, नागेंद्र, सुमंत, वरुण, अजय, पवन, सत्यप्रकाश शुक्ला, किरन, रेनू, अनुराधा, संगीता, पवन, संतोष सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.