अपने गांव को टीबी मुक्त करने वाले प्रधानों ने अपने गांव को नशा मुक्त करने का भी दिया आश्वासन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

अपने गांव को टीबी मुक्त करने वाले प्रधानों ने अपने गांव को नशा मुक्त करने का भी दिया आश्वासन | New India Times

गांधी जयंती के अवसर पर सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा कार्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदोपरांत कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महान विभूतियों को पुष्प अर्पण कर उनके विषय के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। जनपद के पांच गांवों को टीबी मुक्त घोषित किए जाने वाले प्रधानों का उत्साह वर्धन कर उनको सम्मानित किया गया। जिसमें ब्लॉक पसगवां के ग्राम प्रधान रामगुनी, ग्राम मुरादपुर शशि देवी, ग्राम कल्हौरा पूनम देवी, ग्राम खमरिया अजय कुमार, ग्राम काशीपुर तथा ब्लॉक ईसानगर के ग्राम प्रधान उमेश पाठक ग्राम अच्छौरा शामिल हैं। इन सभी प्रधानों ने कोटपा अधिनियम के अंतर्गत अपने-अपने गांव को जल्द ही तंबाकू मुक्त घोषित किए जाने का भी आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के दौरान एसीएमओ डॉ अनिल गुप्ता व डॉ एसपी मिश्रा सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।कार्यक्रम के उपरांत समस्त लोगों द्वारा तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत तंबाकू न प्रयोग करने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लिया।

By nit