किशोरियों के लिए एनीमिया नियंत्रण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

किशोरियों के लिए एनीमिया नियंत्रण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्य मित्तल के निर्देश तथा जिला आयुष अधिकारी बुरहानपुर डॉ कविता गढ़वाल के मार्गदर्शन में पोषण अभियान के तहत पोषण माह 2024 अंतर्गत चतुर्थ सप्ताह में दिनांक 28/9/24 को शासकीय यूनानी औषधालय‌ आयुष्मान आरोग्य मंदिर दाऊदपुरा बुरहानपुर द्वारा किशोरियों के लिए रक्तलपता/एनीमिया नियंत्रण  एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सेंट अबु अय्यूब अंसारी उच्चतर माध्यमिक शाला डॉ, राजेंद्र प्रसाद वार्ड में आयोजित किया गया, जिसमें 73 किशोरी बालिकाओं की स्वास्थ्य परीक्षण कर यूनानी औषधि वितरण की गई। उत्तम स्वास्थ्य के लिए ऋतु अनुसार आहार विहार, हरी पत्तेदार सब्जियां फल खाने के साथ साफ सफाई रखने की सलाह दी गई। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य डा शकील अंसारी, शिक्षकगण आयुष विभाग से डॉ ऐजाज़ अनवर, श्रीमती शाहीन बानो उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article