रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मेघनगर रेलवे स्टेशन से भारत गोरव स्पेशल ट्रेन से झाबुआ जिले के 200 से अधिक यात्री दर्शन के लिए रवाना हुए। स्पेशल ट्रेन मेघनगर रेलवे स्टेशन से 10:45 पर पूर्व विधायक एवं अ,ज,जा, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबोर, ने रिबन काट कर ट्रेन को रवाना किया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणीया, शायदा भाबोर, संजय भाबोर, मुकेश मेहता, सन्तोष परमार, लाखन देवाणा, मुकेश मुणीया, अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी, डिप्टी कलेक्टर अक्षय मरकाम, जिला जनपद सि,ई,ओ, दिनेश वर्मा, तेहसीलदार ममता मिमरोट, नयाब तेहसीलदार मृदुला सचवानी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा, जनपद सि,ई,ओ, जी, एस, डावर, जनपद लोखापाल हरि झाड़, सोहन रावत, ईपीओ महेन्द्र भाबोर, कार्यलय नगर परिषद दिनेश हटील, सुनिल डामोर, कोटवार जगदीश हटीला, राजु मुणीया, दिनेश कटारा, भगवान सींग परमार, दिनेश मावी आदी जिले के अधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

