हथियारों के जखीरे के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; ​हथियारों के जखीरे के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार | New India Timesभिंड पुलिस ने दो हथियारों तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इन तस्करों से पुलिस ने 52 कट्टे और 30 कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों तस्कर अब तक दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश राज्यों में हथियारों की तस्करी कर चुके हैं। इन राज्यों के थानों में इन दोनों तस्करों के खिलाफ मामले दर्ज हैं।​हथियारों के जखीरे के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार | New India Timesशनिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि दो हथियार तस्कर मुरलीपुरा तिराहे पर खड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाकर रणनीति तैयार की और दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया। दोनों तस्करों के पास दो अलग-अलग काले रंग के बैग थे। पूछताछ में एक तस्कर ने अपना नाम योगेश ओझा बताया। योगेश अलीगढ़ का निवासी है जबकि दूसरे तस्कर ने अपना नाम विद्याराम पाल बताया। विद्याराम मुरैना जिले का निवासी है। ​हथियारों के जखीरे के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार | New India Timesयोगेश के बैग से पुलिस को 30 कट्टे और 18 कारतूस मिले हैं, जबकि विद्याराम के बैग से पुलिस को 22 कट्टे और 12 कारतूस मिले हैं। दोनों तस्करों से पुलिस को कुल 52 कट्टे और 30 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। भिंड में जून 2017 और अक्टोबर 2017 को भी बड़ी मात्रा में अवैध हथियार पकड़े गए थे। पुलिस को इन दो मामलों में भी योगेश ओझा की तलाश थी। पूछताछ में योगेश ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के भोपाल जैसे जिलों में हथियार तस्करी की बात कबूली है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

By nit