26 सितम्बर को अटेवा निकालेगा एनoपीoएसo, यूoपीoएसo के विरोध में आक्रोश मार्च | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

26 सितम्बर को अटेवा निकालेगा एनoपीoएसo, यूoपीoएसo के विरोध में आक्रोश मार्च | New India Times

अटेवा पेंशन बचाओ मंच जनपद गोरखपुर की एक बैठक गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने किया, संचालन जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद ने किया।

जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने कहा कि इस बैठक में शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, शिक्षक सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश, माध्यमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, पचायती राज विभाग, नगर निगम, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ, स्वस्थ विभाग, सभी कर्मचारी संगठनों के लोगों ने अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 26 सितंबर 2024 को अटेवा के आक्रोश मार्च का पुरजोर तरीके से समर्थन किया और आक्रोश मार्च में सम्मिलित होने का ऐलान किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 26 सितंबर को एनपीएस एवं यूपीएस के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला जायेगा तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व संतोष कुमार पाठक ने कहा कि एनपीएस के बाद यूपीएस को लाकर सरकार केवल शिक्षक व कर्मचारियों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। अटेवा एवं सभी कर्मचारी संगठनों ने पुरजोर तरीके से आक्रोश मार्च के माध्यम से इसका विरोध करेगा। विरोध के क्रम में आगामी 26 सितंबर 2024 को रानी लक्ष्मीबाई पार्क नगर निगम गोरखपुर में अपराह्न 2:30 बजे से 4:00 बजे तक एक सभा किया जाएगा उसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय जाकर ज्ञापन देने का कार्य किया जाना है।

जिला संगठन मंत्री अर्जुन गुप्ता ने कहा कि अटेवा पुरानी पेंशन बहाली के लिए निरंतर संघर्ष है। इस संघर्ष को सफलता के आयाम तक ले जाने के लिए हमें संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। बैठक में सम्मिलित सभी विभागों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारी को धन्यवाद दिया और आगामी 26 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में रानी लक्ष्मीबाई पार्क नगर निगम गोरखपुर में पहुंचकर पेंशन आक्रोश मार्च को सफल बनाएं। इसी क्रम में सुनील कुमार दूबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, विरेन्द्र प्रसाद, राजकुमार, अर्जुन गुप्ता, संतोष कुमार पाठक, मनोज कुमार शर्मा, शिव प्रसाद शर्मा, अजय कुमार भास्कर, अवधेश कुमार, सुनील कुमार शर्मा, इश्तियाक अहमद, शमसुद्दोहा, अनवर हुसैन, अखंड प्रताप मिश्र, वरुण दूबे, राम बहादुर, सुशील कुमार सिंह, विनय कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.