जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भागलपुर की ओर से जिला स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता में इंटर स्तरीय सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय को मिला प्रथम स्थान | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्योरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भागलपुर की ओर से जिला स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता में इंटर स्तरीय सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय को मिला प्रथम स्थान | New India Times

बिहार के भागलपुर जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से जिला स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता में जिले के कहलगांव की इंटर स्तरीय सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा वैष्णवी कुमारी, प्रियांशु भारती, कुमारी स्वेतानंदा, राजसेह्रया और कांची कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्या डॉ रेखा कुमारी ने बताया कि, प्रतियोगिता का थीम था, इंटरनेट गैजेट्स का सुरक्षित उपयोग एवं मीडिया साक्षरता।
प्राचार्या सूश्री कुमारी ने बताया कि, दूसरी लोकनृत्य प्रतियोगिता पर्यावरण पर आधारित था। जिसका थीम था पर्यावरण की रक्षा, जिसमें कुसुम कुमारी, ननकी कुमारी, छोटी कुमारी, निशा कुमारी, सोनाली कुमारी एंव दुर्गा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर स्कूल के शिक्षक विशाल कुमार और रशमी कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article