मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तामिया के हिर्रीपठार में उपचुनाव होने जा रहे हैं जिसमें कल 11 सितंबर को सुबह 7:00 से मतदाता अपने-अपने मतों का प्रयोग करेंगे तहसीलदार उमराज सिंह वालरे ने जानकारी देते हुए बताया कि सरपंच पद के लिए चुनाव होना है जिसमें चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में है तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें दो मतदान केंद्र हिर्रीपठार और तीसरा मतदान केंद्र सोनपुर मैं बनाया गया है वही मतदाताओं की संख्या 971 लगभग है कल मतदाता अपने-अपने मतों का प्रयोग कर गांव का मुखिया सरपंच के रूप में चुनेंगे मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं उपचुनाव के पूर्व की जा चुकी है सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव प्रारंभ होंगे।

