मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर के थाना बांडा क्षेत्र में नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, गोली लगने से एक की मौत कई लोगों को आई चोटें, जांच में जुटी पुलिस।मनोज कुमार अवस्थी एसपी ग्रामीण ने बताया कि आज सुबह लगभग 10 बजे, डायल 112 में थाना बांडा पर सूचना दी की ग्राम बाबूपुर में मुकेश शुक्ला और विजय दीक्षित के परिवार के बीच झगड़ा हो रहा है 112 के पहुंचने से पहले मुकेश शुक्ला के द्वारा बाघेशनाथ दीक्षित को गोली मर दी गई, जिसे उपचार के लिए CHC ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

