रैली पर दिल्ली पुलिस की रोक, होगी कड़ी कार्रवाई, दिल्ली में घुसते ही होंगी गिरफ्तारियां और जब्त होंगे वाहन, अब 11 सितंबर की जगह 21 सितंबर को होगी महारैली | New India Times

फैज़ान खान, नई दिल्ली, NIT:

रैली पर दिल्ली पुलिस की रोक, होगी कड़ी कार्रवाई, दिल्ली में घुसते ही होंगी गिरफ्तारियां और जब्त होंगे वाहन, अब 11 सितंबर की जगह 21 सितंबर को होगी महारैली | New India Times

आरक्षण मामले पर 11 सितंबर को होने वाली रैली के लिए बना हुआ सस्पेंस थम गया है। दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस दिन “मासूम को ताजिया” नाम से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं कुछ दलित संगठन और पार्टियां 11 सितंबर को रैली करने पर अड़े हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने ऐसी किसी भी रैली पर रोक लगा दी है। इसके लिए चेतावनी भी जारी की गई है कि यदि जबरन कोई समूह या भीड़ राजधानी में घुसने की कोशिश करेंगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि इस दौरान यदि कोई प्राइवेट बस, कार या अन्य वाहन रैली के लिए दिल्ली में दाखिल होगा उन्हें जब्त करके सीज कर लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से मालूम चला है कि यदि इस दौरान रैली के लिए कोई भी व्यक्ति दिल्ली में घुसने का प्रयास करता है तो उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच यह भी बात निकलकर सामने आ रही है कि आयोजकों ने आरक्षण पर इस रैली को अब 11 सितंबर की जगह 21 सितंबर को जंतर-मंतर पर करने का फैसला लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.