रसोइया सह सहायक का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

रसोइया सह सहायक का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न | New India Times

आज दिनांक 8/9/2024 को जनपद शिक्षा केंद्र देवरी के तत्वाधान में शासकीय सीनियर हाई स्कूल देवरी में विकास खंड देवरी के अधीन संचालित स्व सहायता समूह एवं शाला प्रबंधन समिति के मध्यान्ह भोजन निर्माण करने वाले रसोइयों एवं सहायकों का प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री महेंद्र खल्ला जी एवं नगर शिक्षा समिति अध्यक्ष मोहम्मद नईमुद्दीन खान जी के द्वारा सरस्वती पूजन से किया गया। तत्पश्चात विकास खंड स्रोत समन्वयक श्री ब्रह्मानंद बचकैया जी ने अतिथि द्वय का पुष्प हार से स्वागत किया।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक जसवंत रजक ने प्रस्तुत की।
पश्चात अतिथि गणों ने भोजन का चख कर स्वाद लेकर अवलोकन किया। प्रत्येक वार के मीनू अनुसार भोजन की अपेक्षा अनुसार प्रदर्शित भोजन में से क्रमशः जैतपुर कोपरा, रसेना, बेलढना, सिला री, बीना, कन्या माध्यमिक शाला तिलक वार्ड देवरी, पहला, जमनापुर परसिया, तीतर पानी, मुआर खास, बिजोरा ने सहभागिता की।

सभी के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। आयोजक विभाग द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शनके साथ हुआ। इस अवसर पर दिनेश दीक्षित भूपेंद्र मांडवे, कुलदीप दिम्हा, मिथिलेश चौबे, कौशल मेहरा, जीपी सेन, सहित जन शिक्षक एवं जन समुदाय उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article