'वर्तमान राजनीति में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं की भूमिका' कार्यक्रम को लेकर स्थानीय बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज नौगढ़ में छात्र सभा का हुआ आयोजन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

'वर्तमान राजनीति में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं की भूमिका' कार्यक्रम को लेकर स्थानीय बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज नौगढ़ में छात्र सभा का हुआ आयोजन | New India Times

08 सितंबर 2024 को छात्र नौजवान PDA जागरुकता अभियान के तहत संगोष्ठी में “वर्तमान राजनीति में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं की भूमिका” कार्यक्रम को लेकर स्थानीय बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज नौगढ़ में छात्र सभा के जिला अध्यक्ष विष्णु उमर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव/प्रभारी खुर्शीद अहमद खान ने कहा कि  सरकार ने कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, लैपटाप वितरण जैसी समाजवादी पार्टी की स्कीमों को बंद कर के छात्र छात्राओं के साथ अन्याय किया है। छात्र, छात्राओं व नौजवानों के हक को छीना जा रहा है सरकार छात्रों नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं देना चाहती है लगातार पेपर लीक की घटनाओं से प्रतियोगी छात्र हताश,निराश और परेशान हो चुके है।

गोष्ठी में मुख्य रूप से राष्ट्रीय शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष mrendaer मिश्रा मशाल, यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष जय प्रताप यादव, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष मो. हारुन, युजनसभ के जिला अध्यक्ष राम सेवक लोधी, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष अखिलेश मौर्या,  प्रदेश सचिवगण मो जफर तथा राज कुमार यादव, राम स्वरूप पांडेय, नागेश्वर मिश्रा उर्फ गोलू, अजय उपाध्याय सहित अन्य ने सम्बोधित किया।

गोष्ठी में मुख्य रूप से सबरीन, नाजिया, विशाल यादव, अवधेश यादव, रिया भारती, अभिषेक राव, सुनीता विषकर्मा, ममता देवी  प्रीति यादव, खुशी, अवधेश, कुलदीप कुमार, मो आरिफ दीक्षा मिश्रा के साथ-साथ छात्र, छात्राओं, युवा संगठनों के पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article