युवा क्रांति हल्ला बोल कार्यक्रम में जाएंगे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

युवा क्रांति हल्ला बोल कार्यक्रम में जाएंगे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता | New India Times

मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के द्वारा 30 अगस्त को प्रदेश की राजधानी भोपाल में युवा क्रांति हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस दौरान मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए पन्ना जिले से युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता 29 अगस्त को भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी ने बतलाया की पन्ना जिले की तीनों विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष व पदाधिकारियों को अधिक से अधिक युवा इस कार्यक्रम में पहुंचे इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री अवस्थी ने बताया कि 29 अगस्त की शाम स्थानीय छत्रसाल पार्क के सामने से युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लेकर बसे भी भोपाल के लिए रवाना होगी। श्री अवस्थी ने बतलाया कि जिले के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भोपाल के लिए रवाना किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article