राज्यमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने बहोरीबंद में सर्व-सुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की रखी आधारशिला | New India Times

अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT; ​राज्यमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने बहोरीबंद में सर्व-सुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की रखी आधारशिला | New India Timesमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरुप बहोरीबंद में सर्व-सुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की आधारशिला मंगलवार को रखी गई। मध्यप्रदेश विकास यात्रा के तहत बहोरीबंद पहुंचकर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने 94 लाख 3 हजार रुपये की लागत से बनने जा रहे बस स्टेंड का भूमिपूजन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक कुंवर श्री सौरभ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल, महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव और जिला योजना समिति सदस्य श्री पीताम्बर टोपनानी भी उपस्थित थे।
भूमिपूजन कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुये राज्यमंत्री श्री पाठक ने बहोरीबंद क्षेत्र के विकास के लिये हर संभव कार्य करने की बात कही। उन्होने कहा कि मैं मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि के रुप में यहां आया हूं। मैं कटनी जिले के लिये मंत्री नहीं महज एक डाकिया हूँ जो राज्य सरकार से विकास की सौगात लाकर यहां देता है और यहां के लोगों की मांग वहां बताता है।​राज्यमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने बहोरीबंद में सर्व-सुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की रखी आधारशिला | New India Timesबस स्टैंड निर्माण के कारण प्रभावित हुये दुकानदारों के लिये दुकान निर्माण के लिये मुख्यमंत्री से आग्रह करने का आश्वासन भी राज्यमंत्री श्री पाठक ने दिया। उन्होने कहा कि पठार क्षेत्र में पेयजल की समस्या के लिये समाधान किया जायेगा। किसान निश्चिंत रहें। हमारी सरकार किसानों की सरकार है। सूखे की स्थिति यदि है, तो कोई भेद भाव नहीं होगा। प्रशासनिक अमला सर्वे करेगा। खेतों-खेतों में जाकर जांच की जायेगी। यदि सूखे की स्थिति उपजती है, तो उस क्षेत्र को सूूखा घोषित कराया जायेगा। भावान्तर भुगतान योजना की जानकारी भी मंच से राज्यमंत्री ने दी। उन्होने कहा कि इस सीजन में प्रदेश सरकार इस योजना के तहत किसानों के खाते में साढ़े छै हजार करोड़ की राशि पहुंचा रही है। जल संरक्षण की दिशा में कार्य करने की बात भी श्री पाठक ने कही।

इसके पूर्व क्षेत्रीय विधायक कुंवर श्री सौरभ सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं से राज्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही उसके निराकरण की दिशा में सार्थक प्रयास करने की बात कही। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल ने भी प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। वहीं महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि आज सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिला है। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला योजना समिति सदस्य श्री टोपनानी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री शंकर महतो ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कुछ एैसा होगा बस स्टैंड

बहोरीबंद में लगभग 94 लाख 3 हजार रुपये की लागत से बसस्टेंड निर्माण का भूमिपूजन राज्यमंत्री श्री पाठक द्वारा किया गया है। यह बस स्टेंड 1927 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाया जायेगा। जिसमें 628.38 वर्गमीटर क्षेत्रफल में भवन निर्माण कराया जायेगा। वहीं शेष 1211.14 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बसों के आवागमन के लिये स्थान रखा गया है। सुविधाओं की दृष्टि से बहोरीबंद बस स्टेंड में यात्री प्रतिक्षालय, 4 टिकिट काउंटर, ऑफिस कमरा, कोरियर सुविधा, स्टोर रुम, पुरुष व महिला प्रसाधन, प्लेटफार्म निर्माण, बरान्डा सहित बोर व पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध होगी। इसके साथ ही चारों ओर जल निकासी की सुविधा भी इसमें रहेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री अशोक विश्वकर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता सुनील जयरत्नम, पूर्व विधायक श्री सुकीर्ति जैन व श्री दिलीप दुबे, स्थानीय सरपंच अनंत आनंद दुबे, जिला पंचायत सदस्य, संबंधित क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.