भोपाल के एक तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल के एक तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश | New India Times

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र के बड़े तालाब में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लाश दो दिन पुरानी है ।  मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह शीतला माता मंदिर के पास बड़े तलाब में एक आज्ञात युवक का शव स्थानीय लोगों को तैरता हुआ दिखाई दिया। जिस की सूचना थाना तलैया को दिया गया। तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाश को तालाब से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिये हमीदिया हॉस्पिटल भेज दिया है।​भोपाल के एक तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश | New India Timesतलैया थाना की पुलिस ने बताया कि मृतक लगभग 30 से 35 वर्ष का होगा। फिल्हाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया हॉस्पिटल भेज दिया गया है। मृतक की पहचान का भी प्रयास किया जा रहा है । 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.