फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT;
बहराइच जिला अस्पताल में इन दिनों जानवरों से भी बुरा हाल मरीजों की हो गई है। मरीजों के प्रति पूरी तरह से यहां के स्वास्थ्य कर्मी लापरवाह हो गए हैं। इसका अंदाजा इन तस्वीरों से लगाया जा सकता है कहते हैं कि तस्वीरें झूठ नहीं बोलती हैं।
ये आज की तस्वीरें हैं जिला अस्पताल के आईशोलेशन वार्ड की। ये इस वीडियो और फोटो में एक अधेड़ मरीज बिना कपड़ों के इतनी ठंडक में जमीन पर पड़ा हुआ है, कहने को तो अस्पताल में स्टाफ की तैनाती मरीज की देख-भाल के लिए लगाई जाती है पर इन स्वास्थ कर्मियों की लवारवाही इतनी ज्यादा हो गयी है कि जमीन में मरीज कई कई दिनों तक पड़े रहते हैं, पर इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। शायद उच्च अधिकारियों के नाक के नीचे मरीजों की जान का खेल खेला जा रहा है पर उच्च अधिकारियों की कुंभकर्णीय नींद टूटने की कोई उम्मीद नही दिखती नजर आ रही है।
बहराइच जिला अस्पताल में आये दिन मरीजों के इलाज में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही की वजह से विवाद होते रहते हैं पर जिम्मेदारी की तरफ से कोई ठोस कार्यवाही न होने से लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अधेड को लावारिस बताया जा रहा है और यह मरीज जमीन में पड़ा धूल फांक रहा है पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है।
