नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर केंद्र सरकार का और केंद्र सरकार के अस्तित्व के दम पर महाराष्ट्र सरकार में शामिल भाजपा के बड़े बड़े नेताओं का भविष्य टिका है। बताया जा रहा है कि PMO के इशारे पर चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव दो महीने आगे धकेल दिए है। बदलापुर, कोल्हापुर, पुणे में नाबालिग बच्चियों के साथ हुए यौन अत्याचार की घटनाओं ने शिंदे-फडणवीस सरकार की मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना पर पानी फेर दिया है।

उच्चतम न्यायालय द्वारा महिला अत्याचार की घटनाओं को लेकर लिए गए स्व: संज्ञान न्यायिक कामकाज को सत्तापक्ष के रूढ़ी वादी तत्व विपक्ष के खिलाफ़ इस्तेमाल करने में व्यस्त हैं! महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सबसे नकारा गृहमंत्री बनकर उभरे हैं इसलिए इस्तीफा राज्यपाल को देना चाहिए। बिगड़ती कानून व्यवस्था महाराष्ट्र में सबसे बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। भाजपा गठबंधन के मंत्री अपनी पारंपरिक सीटें बचाने के लिए सक्रिय हो चुके हैं। जलगांव के संरक्षक मंत्री गुलाबराव पाटील दानवीर की भूमिका में हैं। लोकप्रिय भाजपा नेता दिलीप खोडपे के महाविकास आघाड़ी में शामिल होने की खबरों के बाद गिरीश महाजन अपने निर्वाचन क्षेत्र जामनेर में अधिक समय दे रहे हैं। सिंचाई, दवाई, पढ़ाई समेत छोटे से छोटे प्रोग्राम में महाजन की आवाजाही बढ़ गई है। आज़ महाजन के हाथों मुस्लिम इलाके में कब्रिस्तान की सुरक्षा दीवार और कुश्ती अखाडे के काम को शुरू करवाया गया है। जामनेर के चुनावी मैदान में बहुजन बनाम महाजन संघर्ष होना तय है। प्रदेश में बनते बिगड़ते राजनीतिक माहौल से चिंतित गोदी मीडिया के कुछ ऐसे बुद्धिमान जिनके सर के बाल झड़ चुके हैं वो अपने चहेते नेता की बादशाहत बरकरार रखने की सद्भावना में उनके प्रिय नेता को NCP चीफ़ शरद पवार से डील करवाने की बेतुकी बातें रखने में गुरेज़ नहीं कर रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 में से 170 सीटें ऐसी है जहां पर सड़क बिजली पानी इन मुद्दों पर विधायक चुनकर जाते हैं, 170 सीटों में 65 भाजपा के पास है।

कल महाराष्ट्र बंद: बदलापुर की निजी स्कूल में तीन साल की बच्चियों के साथ की गई यौन हिंसा के खिलाफ़ कांग्रेस प्रणीत महाविकास आघाड़ी ने कल 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद की अपील जारी की है। कुछ दिन पहले बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में आयोजित भारत बंद में शरीक होने वाले साधु-बाबा-महाराज-महंत कल के राज्य व्यापी बंद में शामिल होंगे, इसका जवाब कल मिलेगा। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बंद के पक्ष में की अपील में संस्कृति बनाम विकृति का नारा दिया है।

