सलमान चिश्ती, चंदौली ( यूपी ), NIT;
जिला चंदौली के ब्लाक बबुरी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन चंदौली का मंडल पत्रकार सम्मेलन लगभग 11:30 बजे शुरू हुआ और देखते ही देखते भारी भीड़ का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस कार्यक्रम में एक दिन पूर्व से ही सहभागिता करने के लिए अन्य जनपदों के पत्रकारों ने पहुंचकर अपनी अपनी भागीदारी की।
क्रार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलिया चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ योगेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य मिर्जापुर विनीत सिंह, अमर उजाला महाप्रबंधक यादवेश कुमार, बनारस जनसंदेश समाचार सम्पादक विजय विनीत का मंच पर स्वागत किया गया। इसके साथ ही ग्रपाए की वार्षिक पत्रिका ग्राम्यश्री का विमोचन किया गया। इसके साथ ही चंदौली जनपद के महान विभूतियों का सम्मान भी किया गया। ग्रामीण पत्रकारिता पर चर्चा के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और पत्रकारिता पर भी विशेष चर्चा की गयी। इस मौके प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार, संगठन मंत्री महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष उमाशंकर, हौसला प्रसाद, केबी सिंह, एसके सोनी, छोटेलाल, यूनुस खान, हरिनारायण, ब्रजभूषण सहित अन्य जिलों के पत्रकार बंधुओ का स्वागत व सम्मानित किया गया। मुगलसराय में तीन दिन पूर्व एक पत्रकार के साथ जीआरपी पुलिस द्वारा मारपीट व फर्जी मुकदमा दर्ज करने की घटित घटना की केबी सिंह ने घोर निंदा की व अन्य जनपदों पर पत्रकार उत्पीड़न पर आवाज उठाई। संगठन ने इस घटना को मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का आश्वासन दिया, लेकिन प्रशासन ने मामले की जांच करने व मौजूद जीआरपी प्रभारी को हटाने की बात स्वीकार की है। चंदौली जिलाध्यक्ष तारकेश्वर ने सभी का स्वागत किया व कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्राचार्य डॉ अनिल यादव ने किया। कार्यक्रम चंदौली तहसील के बबुरी अशोक इंटर कालेज में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी बड़ी सम्मानित व लोकप्रिय हस्तियां शामिल हुई। अतः शाम भोजन व्यवस्था के बाद सभी को विदाई दी गयी।
