अरशद आब्दी / सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;
दहेज में कार व दो लाख रुपयों की मांग पूरे न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट की जिसकी शिकायत पुलिस थाने ने दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ इतवारी गंज निवासी स्नेहा पुत्री बृजमोहन ने महिला थाना पुलिस को बताया कि उसकी शादी नैनागढ़ स्थित शंकर जी के मंदिर के पास रहने वाले कौशल किशोर के साथ हुई है। शादी के बाद उससे कार व दो लाख रुपये मायके से लाने को कहा गया। मांग पूरी न होने पर उसे मारा पीटा जाने लगा। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने पति कौशल किशोर, ससुर गोपीचंद, सास प्रभा व ननद वंदना के खिलाफ अपराध दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
