मुंबई में हार्ट अटैक आने से टैक्सी चलाते हुए चालक की, टैक्सी दुर्घटना में तीन घायल | New India Times

सुहेल फारूकी, मुंबई, NIT; ​
मुंबई में हार्ट अटैक आने से टैक्सी चलाते हुए चालक की, टैक्सी दुर्घटना में तीन घायल | New India Timesमुबंई के माहिम इलाके में टैक्सी चलाते वक्त अचानक हार्ट अटैक आने से उसकी गाड़ी टक्कर मारते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई जिससे चालक की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार सायन कोलीवाडा स्थित पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले राजपति दुबे बुधवार सुबह अपने घर से टैक्सी लेकर निकले, शाम 7 बजे पैराडाइस सिनेमा हॉल के पास पेट्रोल पंप पर टैक्सी में पैट्रोल भरवा कर जब दुबे आगे निकले तब अचानक उन्हें हार्टअटैक आ गया जिससे उनका गाड़ी पर से नियंत्रण छूट गया, जिससे अन्य गाड़ियों को ठक्कर मारते हुए टैक्सी फुटपाथ पर जा चढ़ी। इस दुर्घटना में चालक दुबे की मौत हो गई और तीन राहगीर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर माहिम पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में राजेंद्र कुमार मेमन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक दुबे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article