प्रतापगढ़ जिला में हथियार बंद बदमाशों ने किराना दुकान व घर पर बोला धावा, तोडफोड व लूट से सहमे व्यापारी, पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप  | New India Times

दयाशंकर पांडे, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT;  ​प्रतापगढ़ जिला में हथियार बंद बदमाशों ने किराना दुकान व घर पर बोला धावा, तोडफोड व लूट से सहमे व्यापारी, पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप  | New India Timesउत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस की लापरवाही के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहाँ हथियार बंद बदमाशों ने खुलेआम एक दुकानदार के घर व दुकान को निशाना बनाया जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार जब से प्रतापगढ़ जिले का चार्ज पुलिस अधीक्षक सगुन गौतम जी को मिला है उसके बाद से जिले में अपराधिक गतिविधियां बढ रही हैं। अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 

ताजा मामला अंतु कोतवाली के अंतु बाज़ार का सामने आया है।यहां आधा दर्जन असलहाधारी बेखौफ बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी के घर और दुकान पर बोला धावा बोल दिया और घर व दुकान में जमकर तोड़फोड़ कर, व्यापारी से सरेआम लाखों रुपये लूट लिये जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि गुंडा टैक्स न देने पर दिनदहाड़े यह तांडव मचाया गया जिससे व्यापारी सहम गए हैं। 

आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद भी पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है जिससे लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा बढता जा रहा है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article