अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख का माल जब्त | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख का माल जब्त | New India Times
 प्रशासन की नजर से बचकर अवैध शराब का व्यापार जिले भर में चल रहा है। इस अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुलढाणा एलसीबी के दल ने बीती रात नाकाबंदी कर एक बोलेरो गाडी को पकड़ा, जिसमें अवैध रुप से देसी शराब ले जाई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले से जुडे तीन आरोपियों को तथा शराब सहित कुल 5 लाख से अधिक का माल जब्त किया है।​अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख का माल जब्त | New India Timesगुप्त जानकारी मिलने के बाद एसपी शशिकुमार मिना के मार्गदर्शन में एपीआई मनोज केदारे, पुलिस कर्मी ज्ञानेश नागरे, सैय्यद हारुन, दीपक पवार, गजानन जाधव आदि ने 14 नवंबर की रात देवलगांव राजा – चिखली मार्ग पर स्थित देवलगांव मही के बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर गुजर रही एक बोलेरो वाहन को रोक कर उसकी तलाशी ली, जिसमें देसी शराब के 16 बॉक्स अवैध रुप से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने गाडी के साथ आरोपी संजय बाजीराव जाधव, अंबादास आश्रुबा बुरकुल तथा शरद कारभारी मांटे सभी निवासी देवलगांव राजा को गिरप्तार किया है। आरोपियों के  पास से 53 हजार 760 रुपए की शराब तथा 4 लाख 50 हजार रुपए की बोलेरो गाडी इस प्रकार कुल 5 लाख 3 हजार 760 रुपए का माल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ देवलगांव राजा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article