अरशद आब्दी / सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;
झांसी नगर निगम में वर्तमान सरकार द्वारा चलाई गई थम मशीन लगाने के अभियान के तहत थम मशीन लगाने की तैयारी चल रही है जिसको लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है और आज सरकार व नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देकर थम मशीन न लगाने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर हर सरकारी ऑफिस व मंत्रालय सब जगह थम मशीन लगा दी गई है, इसी प्रकार झाँसी नगर निगम में भी थम मशीन लगाने की तैयारी की जा रही है पर नगर निगम के सभी कर्मचारियों का कहना है कि मशीन लगने से उनको परेशानी हो सकती है, जैसे हम कहीं जा नही सकते और टाइम टू टाइम काम करना पड़ेगा और समय से आना पड़ेगा, इसलिए सरकार और नगर आयुक्त को ज्ञापन दे कर उनसे निवेदन किया कि जो जैसे चाल रहा है वैसा ही रहने दें, नही तो हम काम नही करेंगे और जरूरत पड़ने पर हम लखनऊ जा कर धरना प्रदर्शन भी कर सकते हैं।
