इरफान खान, अलीराजपुर (मप्र), NIT;
अलीराजपुर नगर पालिका वार्ड क्र.2 में 3 दिन से बिगड़ी जल व्यवस्था के कारण का मुआइना करने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष व मुख्य नगर पालिका अधिकारी ठेकेदार को चेतावनी दी है और जल्द काम पूरा कर का निर्देश दिया है।
रविवार से वार्ड क्र. 2 की पानी आपूर्ति बंद है जिससे वार्ड वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा टेंकरो से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है जिससे वो कुछ राहत महसूस कर रहे है लेकिन परेशानी तो हो ही रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल ने वार्ड का दौरा कर वार्ड वासियों को आश्वासन देते हुए कहा है कि जल्द ही पाइप लाइन दुरुस्त कर नियमित रूप से पानी की सप्लाई शुरु की जाएगी।
वही नगर पालिका उपाध्यक्ष मकु परवाल ने कहा है कि एक निजी कम्पनी द्वारा पाइप लाइन का कार्य चल रहा है, जिससे पाइप लाइन फूट गयी है। मामले की जानकरी मिलते ही मैंने सीएमओ से बात की तो उन्होंने कम्पनी को चेतावनी भी दे दी है। जल्द ही पानी की पाइप लाइन का कार्य पूर्ण हो जाएगा और वार्ड में पानी आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
