रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर जिले के छोटे गाँव रामसिंह की चौकी के रहने वाले अन्तरसिंह कलेश केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में नियुक्त होकर देश की सीमाओं पर 20 वर्षों तक सेवा करने के बाद अपने पद से सेवानिवृत्त होकर अपने गृह गाँव लोटे।

जिनका आलीराजपुर नगर में आगमन होने पर परिवार के सदस्यों, नगरवासियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया है। सर्वप्रथम स्थानीय टंट्या भील चैराहे पर उनका काफिला पहुँचा। वहाँ पर एकत्रित परिवार के सदस्यों, नगरवासियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने आतिशबाजी कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे लग रहे थे। टंट्या भील गाता पर परम्परागत एवं आदिवासी संस्कृति,रीति रिवाज अनुरूप पूजा पाठ कर सेवानिवृत जवान अंतर सिंह कलेश एवं परिवार को खुली जिप्सी में बैठकर स्वागत रैली नगर के प्रमुख मार्ग रामदेव मंदिर, पोस्ट ऑफिस चौराहा, निम चौक, बस स्टैंड पहुँची। शहर में विभिन्न जगह पर नगर वासियों के द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत रैली में उनके सम्मान के लिये रैली के आगे आदिवासी सांस्कृतिक लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी जा रही थी। स्वागत के लिए हर चौराहे पर भीड़ एकत्रित थी। नारे लग रहे थे। आगे आगे वाद्य यंत्र ढोलकिया मांदल के साथ जुलूस बढ़ रहा था, नृत्य के साथ ही फटाके की लड़ फोड़ी जा रही थी। लोग देश भक्ति के माहौल रिमझिम बारिश से भीगते हुए चल रहे थे।
स्वागत रैली के समापन के बाद उनके निवास स्थान फतेह क्लब के सामने मंचीय एवं स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां पर ग्राम रामसिंह की चौकी के पटेल, सरपंच एवं ग्रामवासियों के द्वारा शाफा बांध कर स्वागत किया गया। आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) के द्वारा साल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया है।
मंचासीन अथिति आकास जिला उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, लालसिंह डावर, समाज के वरिष्ठ रतन सिंह राही, जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश, एबीवीपी के विनय चौहान, पटवारी नितेश अलावा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की श्री कलेश ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव सुनाये। स्वागत भाषण आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने दिया। कार्यक्रम का संचालन रतनसिंह रावत अजाक्स जिला अध्यक्ष ने किया एवं सेवानिवृत जवान कलेश की धर्मपत्नि श्रीमति रमतू कलेश ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आकास जिला उपाध्यक्ष लालसिंह डावर, महासचिव सुरेंद्र सिंह चौहान, सचिव केरम सिंह चौहान, अन्नू चौहान, जोबट आकास तहसील अध्यक्ष पातलसिंह चौहान, जयस के पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, आदिवासी छात्र संगठन (एसीएस) के जिला अध्यक्ष विकय कनेश, जागरसिंह किराड़, सुरेश तोमर, परसुराम तोमर, कालू कलेश, भारत कलेश, गुलाबी तोमर, विद्या बन्दोड, कमला मंडलोई, जोहार भिंडे, राजेन्द्र रावत, सलाम सोलंकी, वीरेन्द्र सिंह बघेल जोबट, गौतम सस्तिया सोंडवा आदि उपस्थित थे।
