ढ़ाबे में खिलाया जा रहा था 52 पत्तों का खेला, मोबाइल फोन, टू व्हीलर वाहन के साथ शराब बरामद | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ढ़ाबे में खिलाया जा रहा था 52 पत्तों का खेला, मोबाइल फोन, टू व्हीलर वाहन के साथ शराब बरामद | New India Times

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन और एसडीओपी राजेश बंजारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पी.एल यादव उप निरीक्षक तरुण मरकाम आरक्षक गण सुजीत भगवान विपिन द्वारा गुप्त सूत्र के आधार पर थाना क्षेत्र के ढाबे में घेराबंदी करके 52 पत्तों की महफिल पर दबीश दी गई। दमुआ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिनके पास से नगदी 7500 तीन मोटरसाइकिल 6 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया गया। कार्यवाही में कुल 180000 रुपए की मशरूका बरामद हुई आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध क्रमांक 156, 157/24 दर्ज किया गया। चेकिंग के दौरान ढाबे से अवैध शराब भी बरामद की गई है जिसमें 29 पाव देशी अंग्रेजी शराब जप्त की गई है जिसमें पुलिस ने पांच जुआरियों के गिरफ्तार करते हुए 13 जुआं एक्ट के अंतर्गत मुकदमे को दर्ज किया है साथ ही ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article