अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिण्ड जिले में आज कमल किशोर नागर की कथा के कलश यात्रा में हजारों महिलाओं ने शिरकत की। किसी कलश यात्रा में महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या आपने शायद ही पहले कभी देखी हो। ऐसा लग रहा था मानो जिले की सभी महिलाएं इस कलश यात्रा में शामिल हो गयी हों।
अनुमान के मुताबिक कलश यात्रा में शामिल महिलाओं की संख्या दस हजार के लगभग होगी। प्रवचन के दौरान सबसे पहले नगर जी ने समस्त ब्राह्मणों को नमन किया। उन्होंने कलश यात्रा में शामिल मात्र शक्ति को प्रणाम करते हुए कहा कि आज मात्र शक्ति ही देश और समाज को आगे लेकर जाएगी। आज मातृशक्ति ही थी जो कलश में समाए सारे संसार को लेकर हजारों की संख्या में निकली। इस कथन का आयोजन कमल शर्मा जी के भिण्ड के शासकीय क्रमांक-2 में किया जा रहा है।
