मुंबई ट्रैफिक पुलिस महिला-बच्चा समेत उठा ले गई कार, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो | New India Times

मकसूद अली, मुंबई, NIT; ​​​

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रैफिक पुलिस का एक हवलदार अपने साथियों के साथ एक सफ़ेद कार को उठाकर ले जा रहे है।​मुंबई ट्रैफिक पुलिस महिला-बच्चा समेत उठा ले गई कार, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो | New India Timesजिस कार की टोविंग यानी उठाकर ले जाया जा रहा है उसकी पिछली सीट पर एक महिला और उसकी गोद में एक बच्चा है। वीडियो बनाने वाला शख्स बार बार पुलिस वाले को कहता सुनाई दे रहा है की आप गाडी उठाकर ले जा रहे हैं लेकिन उसमे एक सात महीने का बच्चा और उसकी माँ मौजूद है, फिर भी पुलिस वाला उसकी बातों पर ध्यान नहीं देता है।​मुंबई ट्रैफिक पुलिस महिला-बच्चा समेत उठा ले गई कार, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो | New India Timesबताया जा रहा है यह वीडियो कल मलाड इलाके में बनाया गया है। इस वीडियो को राखी नामक एक महिला ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया है। वीडियो बनाने वाला शख्स किसी काम से मुंबई के मलाड SV रोड पर गया था और सड़क किनारे अपनी सफ़ेद मारुती कार को पार्क किया था। ​मुंबई ट्रैफिक पुलिस महिला-बच्चा समेत उठा ले गई कार, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो | New India Timesउस वक़्त कार में उसकी पत्नी और बच्चा मौजूद था। शख्स का आरोप है कि कार में लोग मौजूद थे फिर भी पुलिस जबरन कार को टो कर ले जाने लगी। बता दें कि वीडियो बनाने वाला शख्स ये साफ़ कहते हुए सुनाई दे रहा है कि वो फाइन भरने के लिए भी तैयार है लेकिन उसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस के जवान शशांक राणे ने गाडी को टोइंग कर लेकर गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article