पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

जनपद पंचायत तिरला की ग्राम पंचायत तिरला से जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत दिनांक 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर महोदय, मुख्य कार्य पालन अधिकारी महोदया जिला पंचायत एवम अनुविभागीय अधिकारी महोदया के मार्ग दर्शन में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री जिम्मी बाहेती द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ गंगा माता का पूजन कर बावड़ी जीर्णोद्वार एवम साफ सफाई कार्य का शुभारंभ करवाया गया।
कार्यक्रम में तिरला के जनप्रतिनिधि श्री विश्वास पांडेय, श्री महेश रावला जी, श्री अमित पाटीदार, श्री संजय मुकाती, श्री प्रदीप पाटीदार, श्री शुभम पाटीदार, सरपंच श्रीमती आरती पटेल आदि जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों के साथ कलेक्टर महोदय के प्रतिनिधि श्री नवीन, उद्योग प्रबंधक जिला धार, जनपद तिरला अधिकारी/ कर्मचारी, एनआरएलएम, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास आदि के समस्त अधिकारी उपस्थित थे। इस अभियान के अंतर्गत समस्त 52 ग्राम पंचायत में 5 जून 2024 से 16 जून 2024 तक जल संरक्षण से संबंधित कार्य किए जाकर पूर्ण करवाये जायेंगे। जिसमे तालाब गहरीकरण, बावड़ी जीर्णोधार, तालाबों की गाद निकालना, आदि कार्यों को चिन्हित किया गया है।
