मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी अंबाड़ा के रिछेड़ा में शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा दो युवकों को सामूहिक रूप से पीटने का मामला सामने आया था जिसमें पीड़ित ने अपनी शिकायत पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी जिसकी एमएलसी पुलिस द्वारा जुन्नारदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराई गई मामले को लेकर एसडीओपी राजेश बंजारे ने बताया कि 6 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अपराध क्रमांक 242/24 धारा 341, 294, 323, 506, 34 भादवी एससी एसटी के अंतर्गत मुकदमे को दर्ज करते हुए दर्ज कर लिया है जांच के दौरान अगर शराब ठेकेदार भी आता है तो पुलिस शराब ठेकेदार को भी कार्यवाही करेगी।
पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक बाहर से शराब लाकर बेचने को लेकर दो युवकों से शराब ठेकेदार के गुर्गों ने लाठी बेल्ट से बेरहमी से पीटा जिससे युवक के शरीर पर गंभीर चोट आई है।
आखिर किसने दिया ठेकेदार और गुर्गों को चेकिंग करने की अनुमति
पुलिस प्रशासन या तो आबकारी विभाग की शराब मामलों को लेकर छानबीन और कार्यवाही जांच करता है लेकिन यहां अजीबोगरीब मामला देखने को आया जब सर आप ठेकेदार के गुर्गों ने युवक की जांच और बाहर से शराब लाकर बेचने को लेकर बेरहमी से पिटा।
