नाले में जा गिरे जीजा-साले, साले की हुई मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नाले में जा गिरे जीजा-साले, साले की हुई मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस थाना क्षेत्र के संगम गुलाई में एक एक्सीडेंट हुआ जिसमें पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्मदिन समारोह में जुन्नारदेव से रामनगरी हिरदागढ़ जा रहे जीजा साले जिसमें साला टू व्हीलर वाहन चला रहा था और नाले में जा गिरा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया गया।

परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया गया जिस पर डाक्टर और पुलिस के समझाने के बाद परिजन माने और पोस्टमार्टम केंद्र शव को लेकर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मृतक प्रवीण पिता विजय यदुवंशी उम्र 21 साल निवासी रामनगरी हिरदागढ़ निवासी मृतक बताया जा रहा है पुलिस ने मार्ग क्रमांक 34/24 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का जीजा सुरक्षित बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। घटना कल देर रात की बताई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.