मासिक धर्म स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

दिनांक 28 मई 2024 को परियोजना तिरला के अन्तर्गत  ग्राम पाडलिया सेक्टर सलकनपुर  ब्लॉक तिरला में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम की सभी किशोरी बालिका एवम् क्षेत्र की महिलाओं को महिला बाल विकास पर्यवेक्षक राखी देवड़ा द्वारा मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी नेपकिन का उपयोग एवम उसको उचित तरीके से नष्ट करने के तरीके बताए गए, ग्राम आरोग्य  केंद्र की cho अनुसुया रावत द्वारा एनीमिया के बारे में बताया गया और एनीमिया से बचाव के लिए खानपान की सलाह  दी गई एएनएम रेणुका सोलंकी द्वारा आयरन की गोली का सेवन करने की सलाह दी गई, इस कार्यक्रम में आशा एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

अन्तर्राष्ट्रीय महावारी स्वच्छता तनाव/ अपवाद कार्यक्रम

दिनांक 28/05/2024 को ग्राम अंजनाई में किशोरी बालिका एवं महिलाओं को महावारी में कपड़ा न उपयोग करके सेनेट्रटी पेड का उपयोग  करना और संतुलित आहार खाकर अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना बताया गया। जिसमें महिला बाल विकास श्रीमती अभिलाषा खराड़ी पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेता सिंगारे, रामकुवंर, रंगलीबाई, नुराबाई, कलाबाई,बसन्तीबाई व स्वास्थ्य विभाग से DCM श्रीमती मंजुबाला लोधा,इमरती टैगोर, पायल चौहान, CHO संतोष परमार, ANM आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया और सभी का आभार व्यक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.