'बिशप हाउस' झांसी में "सर्व धर्म - सद्भावना" आगरा रीजन की वार्षिक बैठक संपन्न | New India Times

अरशद आब्दी / सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT; ​
'बिशप हाउस' झांसी में "सर्व धर्म - सद्भावना" आगरा रीजन की वार्षिक बैठक संपन्न | New India Times‘बिशप हाउस’ झांसी में “सर्व धर्म – सद्भावना” आगरा रीजन की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता – श्रृध्देय कैलाश जैन जी ने की। संचालन – फादर सदानंद ने किया। मुख्य अतिथि – बिशप रेव. पीटर पारापुल्लील, विशिष्ट अतिथि – श्री हरगोविंद कुशवाहा, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रहे।​'बिशप हाउस' झांसी में "सर्व धर्म - सद्भावना" आगरा रीजन की वार्षिक बैठक संपन्न | New India Timesइस अहम बैठक में सर्व श्री प्रोफेसर इक़बाल हुसैन, गुरु ग्रंथी ज्ञानी महेंद्र सिंह, कुंवर बहादुर आदिम, सुदर्शन शिवहरे, ओ.पी.यादव एडवोकेट, अताउल्लाह खान, फादर नेरोना अगस्टिन, श्रीमती सरोज त्रिपाठी, सुश्री नीति शास्त्री, कु. बीनु सिंह, सैयद शहनशाह हैदर आब्दी आदि के साथ बरेली, आगरा, प्रयाग, बनारस तथा जयपुर से आये प्रतिनिधियों ने भाग लिया।​'बिशप हाउस' झांसी में "सर्व धर्म - सद्भावना" आगरा रीजन की वार्षिक बैठक संपन्न | New India Timesसर्व सम्मति से तय हुआ कि वर्तमान में जिस तरह देश के साम्प्रदायिक सौहार्द, भाई चारे, सर्व धर्म -समभाव को, नफरत, आतंक और अविश्वास पैदा कर, छिन्न भिन्न करने के प्रयत्न किए जा रहे हैं वे देश और समाज में सहअस्तित्व के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। इसलिए हम सब की ज़िम्मेदारी है कि देश के समग्र विकास के लिए साम्प्रदायिक सौहार्द, सर्व धर्म-समभाव, आपसी विश्वास और सहअस्तित्व को मज़बूत करें।

अनेकता में एकता हमारी साझा विरासत और देश की ताक़त है। इसकी रक्षा हम सबकी ज़िम्मेदारी है। इसकी हिफ़ाज़त के लिए नफरत, आतंक और साम्प्रदायिक राजनीति करने वालों के सक्रिय बहिष्कार के लिए समाज को जागरूक करना अत्यंत ज़रूरी है। हम सब मिलकर ही अपने महान देश को विश्व गुरु बनाने सकते हैं। अंत में आभार फादर वर्गिस कुन्नाथ ने ज्ञापित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.