श्रीकांत पुरोहित, देवस ( मप्र ), NIT; 
कन्नौद के ग्राम सुंद्रेल में आईजी वी मधुकुमार ने देर शाम घटना स्थल का मुआयना कर आरोपियों को पकड़वाने में मदद करने वालों को 25000 रूपये इनामी राशि देने की बात कही और ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान आईजी ने सहयोग की बात भी कही।
मौके पर डीआईजी रमन सिंह सिकरवार, एसपी अंशुमान सिंह, अपराध शाखा प्रभारी दिनेश राठौड़, बागली एसडीओपी दिलीप जोशी, कन्नौद एसडीओपी शेर सिंह भूरिया देर शाम घटनास्थल पर जांच की एवं जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
