भोपाल गैंगरेप: 10 हजार का इनामी चौथा आरोपी रमेश भी हुआ गिरफ्तार | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​भोपाल गैंगरेप: 10 हजार का इनामी चौथा आरोपी रमेश भी हुआ गिरफ्तार | New India Timesभोपाल गैंगरेप मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिल गई है। इस आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी का नाम रमेश है। 

मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने चौथे आरोपी को पकड़ा है। यह आरोपी सलैया इलाके में रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था। पुलिस ने इस चौथे आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और पुलिस लगातार इसको तलाश कर रही थी। पुलिस की कई टीमें भोपाल, इटारसी, होशंगाबाद, नरसिंहपुर में लगातार छापामार कार्रवाई कर रही थीं, लेकिन उसे पकड़ने में कामयाबी नहीं मिल पा रही। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रमेश सलैया इलाके में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ है तो एसआईटी टीम ने यहां दबिश देकर रमेश को गिरफ्तार कर लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.