सरकार के स्वच्छ भारत मिशन अभियान की बुड्ढी खास में उड़ाई जा रही हैं धज्जियां | New India Times

अबरार अहमद खान, सिद्धार्थ नगर (यूपी) NIT:

सरकार के स्वच्छ भारत मिशन अभियान की बुड्ढी खास में उड़ाई जा रही हैं धज्जियां | New India Times

भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बुड्ढी खास में नालियां सफाई के आभाव में गंदगी से बजबजा रही हैं। इससे न केवल बदबू फैल रही है बल्की मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है। जिससे ग्राम वासियों को काफी हलकान होना पड़ रहा है। मच्छरों के प्रकोप से गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है वही स्वच्छता रखने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपए खर्च भी किए जा रहे हैं।

सरकार के स्वच्छ भारत मिशन अभियान की बुड्ढी खास में उड़ाई जा रही हैं धज्जियां | New India Times

लेकिन बजबजाती नालियां स्वच्छ भारत मिशन की पोल खोलती नजर आ रही हैं। गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं जिसके कारण नालियों में मच्छरों का डेरा है। ऐसे में गर्मी में मच्छरों व गंदगी से फैलने वाली बीमारियों की चपेट में आने की आशंका बनी हुई है। एक तरफ जहां सरकार हर गांव को स्वच्छता में जोड़ने का प्रयास कर रही है तथा स्मार्ट विलेज बनाने पर जोर दे रही है वहीं दूसरी तरफ आधे गांव अभी भी विकास के कदमों से काफी दूर हैं।

By nit