सोमवती अमावस्या पर नर्मदा नदी में ऑटो से स्नान करने जा रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत अन्य 15 घायल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सोमवती अमावस्या की सुबह तड़के करीब 4:30 बजे नेशनल हाइवे 44 राजोला चौराहे पर तेज़ रफ्तार अज्ञात ट्रक ने सवारी वाहन ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया और ऑटो में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 15 लोग घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। सभी घायल और मृतक सागर जिले के ग्राम ढावरी थाना बांदरी के निवासी हैं जो सोमवती अमावस्या को बरमान स्थित नर्मदा नदी में पुण्य नहाने के लिए जा रहे थे। इस भीषण दुर्घटना में दो बच्चे और उसकी मां सकुशल बच गई है। जाको राखी साइयां मार सके ना कोय, यह पंक्तियां एक बार फिर चरितार्थ हुई है। जिसमें महिला हेमा वासुदेव उम्र 24 साल और उनके ढाई साल का पुत्र दिग्विजय सिंह एवं 6 माह की पुत्री माधवी को खरोच तक नहीं आई।

सोमवती अमावस्या पर नर्मदा नदी में ऑटो से स्नान करने जा रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत अन्य 15 घायल | New India Times

सूचना मिलने पर देवरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी शशिकांत सरयाम एवं थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने स्थल का जायजा लिया।
एएसआई महेश दुबे ने बताया कि घटना में दो लोग मृत्यु हुए हैं जिसमें विश्वनाथ यादव एवं अजब बाई की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एवं सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article