थाना गोल्हौरा पुलिस ने चोरी के आरोपी को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर चोरी का माल और अवैध हथियार किया बरामद | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

थाना गोल्हौरा पुलिस ने चोरी के आरोपी को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर चोरी का माल और अवैध हथियार किया बरामद | New India Times

थाना गोल्हौरा पुलिस ने चोरी के आरोपी को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का सामान व चोरी करने का उपकरण तथा अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा। थानाध्यक्ष गोल्हौरा के नेतृत्व में थाना गोल्हौरा पुलिस ने 25 मार्च 2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 28/2024 धारा 457/280 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को ग्राम रमवापुरकली आम के बाग के पास से चोरी किये गये सामान व चोरी करने के उपकरण तथा 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भा.द.वि. व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त सिराजुल हक पुत्र बशीर ग्राम मानिकोरा, टोला चरियावा, थाना ढेबरूवा, जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है। उसके पास से एक प्लास्टिक की बोरी में 03 किलोग्राम अरहर दाल, दो पैकेट सोनपापड़ी, हलुवा एक पन्नी में कुल 06 पैकेट, चोरी गई नगदी (सिक्का एवं नोट), एक अदद रम्मा, एक अदद कट्टा 12 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है। अभियुक्त का अपराधिक इतिहास काफी लम्बा है। इसके खिलाफ थाना ढ़ेबरूआ, गोल्हौरा, मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़ तथा कोतवाली महराजगंज में मुकदमा दर्ज है। कुछ थानों में एक से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना गोल्हौरा के उ0नि0 वीरेंद्र कुमार राय, हे0का0 रामायण गुप्ता, हे0का0 रणविजय यादव शामिल रहे।

By nit