होलीका दहन, गलबाबा मेला एवं रंगपंचमी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तिरला में हुई शांति समिति की बैठक | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

होलीका दहन, गलबाबा मेला एवं रंगपंचमी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तिरला में हुई शांति समिति की बैठक | New India Times

आज तिरला थाना परिसर में शान्ति समिती की बैठक बुलाई गई, आगामी त्योहारों होली, रंगपंचमी, सीतला सप्तमी एवं गंगानगर में प्रतिवर्ष होने वाले गलबाबजी मेला में समुचित सुरक्षा व्यवस्था बनाने हेतु शान्ति समिती की बैठक हुई, इसमें समिती सदस्यों से कहा क्या कमी है, कहा कैसी व्यवस्था होनी चाहिए इन सब बातों पर प्रस्ताव मांगे गए एवं सभी सदस्यों से आगामी त्योहारों में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और नियमों का पालन करने का आग्रह  किया। जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे एवं सभी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाए।

इस दौरान मगनसिंह कटारा तिरला थाना प्रभारी, श्रीमती आरती पटेल तिरला सरपंच, गोविंद सिंगार गंगानगर सरपंच, राहुल जायसवाल, गोपाल पाटीदार, कमलेश मुकाती तिरला सचिव आदि मौजूद रहे।

By nit