राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा तानसेन मकबरा से केन्द्रीय संग्रहालय गूजरी महल, ग्वालियर तक "हेरीटेज वॉक" का किया गया आयोजन | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा तानसेन मकबरा से केन्द्रीय संग्रहालय गूजरी महल, ग्वालियर तक "हेरीटेज वॉक" का किया गया आयोजन | New India Times

संचालनालय, पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, म.प्र. भोपाल की आयुक्त श्रीमती उर्मिला शुक्ला के निर्देशन में पुरातत्व के प्रति छात्र-छात्राओं, शिक्षकों में जन- जागृति, अभिरुचि लाने हेतु आज दिनांक 07.03.2024 को तानसेन मकबरा से केन्द्रीय संग्रहालय गूजरी ग्वालियर तक “हेरीटेज वॉक” का आयोजन किया गया। श्री पी.सी. महोबिया, उपसंचालक, पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, म.प्र. उत्तरी क्षेत्र, ग्वालियर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर “हेरीटेज वॉक” को रवाना किया गया।

इस दौरान प्रोफेसर श्री मनोज अवस्थी, प्रोफेसर श्री कौशलेन्द्र गुप्ता, एवं प्राचार्य श्रीमती पूजा कुशवाहा द्वारा गूजरी महल में छात्र-छात्राओं को पुरातत्व के प्रति जागरुकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। श्री महोबिया द्वारा बच्चों को संग्रहालय के पुरावशेषों का अवलोकन करवाया गया। जिसकी सभी द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारी श्री सपन साहू, श्री अनूप ब्रह्म भट्ट, श्री मुकेश गाड़गे, संतोष वर्मा, चन्दन परिहार आदि भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.