लहार विधायक डॉ.गोविन्द सिंह ने दबोह क्षेत्र में जनसम्पर्क कर सुनी जन समस्याएं | New India Times

अर्पित गुप्ता, दबोह (मध्यप्रदेश ), NIT; ​लहार विधायक डॉ.गोविन्द सिंह ने दबोह क्षेत्र में जनसम्पर्क कर सुनी जन समस्याएं | New India Timesलहार विधायक डॉ.गोविन्द सिंह ने दबोह क्षेत्र के आधा दर्जन गांवो में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने किसानों और आमजनों को सूचित करते हुए कहा कि कैसी भी हो मुश्किल राह हो, मैं आपके साथ हूँ, डरना नहीं घबराना नही, मैं सदैव आपके साथ हूँ। यह बात लहार विधायक डॉ.गोविन्द सिंह ने ग्रामवासियों से कहीं साथ ही उन्होंने कहा मैं जनता के लिए हमेशा समर्पित रहा हूँ और हमेसा रहूंगा, आपके नगर गाँव के विकास कार्यो में कभी भी कोई कमी नही आएगी चाहे वो बिजली हो, पानी हो या सड़क हो सभी गांवों में जल्द से जल्द काम कराया जा रहा है। इसी दौरान कार्यक्रम में उपस्तिथ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय गुर्जर ने कहा कि आप किसी भी बात से मत घबराइये कोई भी परेशानी या समस्या हो। उन्होंने बिजली विभाग के बारे में मोर्चा खोलते हुए कहा कि जिन गांवों में बिजली नहीं पहुँच पा रही है उन गावों में जल्द ही बिजली पहुंचेगी और अगर किसी भी ग्रामवासी को सुपरवाइजर या बिजली बिभाग का कोई भी कर्मचारी प्रताड़ित करता है तो वह बताये। इसी के साथ लहार ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ट नेता शिवनारायण दुबे आदि ने लोगों को सम्बोधित करते हुए उनकी समस्याएं जानी। इसी के साथ विधायक डॉ.गोविन्द सिंह ने विजपुर, सिंगोसा, बागपुरा, मारपुरा, ज्ञानपुरा, पड़री आदि गावों में लोगों से मुलाक़ात कर समस्याएं सुनीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article