अवैध कीटनाशक विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई : देवेंद्र फडणवीस | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​अवैध कीटनाशक विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई : देवेंद्र फडणवीस | New India Timesकीटनाशक छिड़काव करने से विषबाधा का शिकार हुए किसानों की मौत काफी गंभीर मामला है। इस पूरे मामले की जांच के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) और एसआईटी से जांच कराने का आदेश दिया गया है। नफा कमाने के लिए किसानों के जीवन से खेलने वाले दुकानदारों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। विषबाधा के लिए जिम्मेदार अनधिकृत बीज दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं, यह बातें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यवतमाल में कही।​

अवैध कीटनाशक विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई : देवेंद्र फडणवीस | New India Timesसीएम ने जिलाधिकारी कार्यालय में विषबाधा मामले में बैठक की। बैठक में पालकमंत्री मदन येरावार, शेतकरी स्वावलंबन मिशन के अध्यक्ष किशोर तिवारी, विधायक डॉ.अशोक उईके, राजेंद्र नजरधने, जिलाधिकारी डॉ.राजेश देशमुख, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार सिंगला, पुलिस अधीक्षक एम. राजकुमार आदि उपस्थित थे। इस दौरान सीएम ने कहा कि सभी अधिकारी फील्ड पर काम करें। कोई भी किसान विषबाधा से अब नहीं मरना चाहिए, लक्षण दिखाई देने पर तुरंत उसे अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में नकली बीज और कीटनाशक अन्य राज्यों से आ रहे हैं इसकी जांच की जाए। इसके लिए दोषी व्यक्तियों को चिन्हित कर जवाबदारी तय की जाए। कृषि केंद्र चलाने वालों की बैठक ले कर एसओपी का मामला निपटाओ। कार्यशाला लेकर समय-समय पर लोगों के मार्गदर्शन किए जाएं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोयाबीन और कपास खरीदी केंद्र की बैठक कर जिले के सभी खरीदी केंद्र दो दिन में शुरू किए जाएं। इस संबंध में जिलाधिकारी रिपोर्ट दें, साथ ही जो व्यापारी कम दाम पर खरीदी करें उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.